सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। चौहार घाटी तथा छोटाभंगाल में जहां समस्त लोगों ने भारतीय नववर्ष व विक्रमी सम्वत 2079 बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। बरोट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बरोट खंड के कार्यकर्ताओं ने भी भारतीय नववर्ष व विक्रमी संवत 2079 बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला बाल कार्य प्रमुख इंद्र सिंह ने बताया कि स्वयं सेवक संघ बरोट खंड के कार्यकर्ताओं ने बरोट में स्थित दुर्गा माता मंदिर में एक–दूसरे तथा आने जाने वाले राहगीरों को हलवा-प्रसाद बाँट कर भारतीय नव वर्ष की बधाई एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। उसके बाद स्वयं सेवक संघ के जिला बाल कार्य प्रमुख इंद्र सिंह ने उपस्थित स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वर्ष में रहने वाले सभी लोगों को अंग्रेजी कलेंडर के हिसाब से पहली जनवरी को मनाए जाने वाले नव वर्ष के वजाए भारतीय कलेंडर के अनुसार नव वर्ष या विक्रमी संवत को भारतीय संस्कृति के अनुसार मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष का ऐतिहासिक महत्त्व है। चक्रवती सम्राट विक्रमा द्वितीय ने आज के ही दिन सृष्टि में नववर्ष का आरम्भ किया था। स्वामी दयानन्द ने आज के ही दिन आर्य समाज की स्थापना की थी। भगवान रामचन्द्र व महाराज युधिष्टर ने आज के दिन राज्य अविषेक किया था। आज के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। आज के ही दिन ब्रहमा भगवान ने सृष्टि का निर्माण शुरू किया था। आज के दिन चैत्र नवरात्रों की शुरूआत होती है। हमारे भारत में नव वर्ष की शुरूआत पूजा तथा आध्यामिकता से आज से ही आरम्भ होती है। हमें अपने संस्कृति पर तथा भारतीय नव वर्ष पर पूरी तरह गर्व करना चाहिए। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड बरोट के निहाल चंद, बलवीर सिंह, छोटू राम यादव, दुर्गा दास, राजमल ठाकुर, रामलाल, रोहित ठाकुर, सोहन सिंह, वीरभद्र सिंह तथा मनोज कुमार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।