जिला शिमला में पटवारी 20 हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार, आपदा प्रभावित परिवार से मांग रहा था रिश्वत  

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 
शिमला, 31 अगस्त 
जिला शिमला में आपदा प्रभावित परिवार को सरकार द्वारा जारी राहत राशि जारी करने के बदले में पटवारी ने 20 हजार की रिश्वत लेने की बेहद ही शर्मनाक हरकत सामने आई है।

यह घटना शिमला जिला के नारकंडा की है, जहां पर विजिलेंस ने एक पटवारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार नारकंडा के रामलाल का घर आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार के लोग मकान खाली कर खुद बाहर रह रहे है।

प्रदेश सरकार ने प्रभावित को 1,20,000 रुपये की राहत राशि जारी की थी, लेकिन पटवारी राकेश कुमार शर्मा ने आपदा प्रभावित रामलाल को राहत के तौर पर आए 1 लाख 20 हजार रुपये जारी करने के बदले में रामलाल से 20 हजार रुपये की मांग कर दी।

जिसकी रामलाल ने विजिलेंस को शिकायत कर दी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने इंस्पेक्टर छतर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन करके अपना जाल बिछाया और पटवारी को रंगे हाथ धर दबोचा।

विजिलेंस ने पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *