कुल्लू पुलिस ने कुल्लू-मंडी यातायात आवाजाही के जारी किए दिशा निर्देश

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 

कुल्लू /मंडी

कुल्लू- मंडी वाया कमांद आवश्यक सूचना

जैसा कि विदित है मंडी कुल्लू नेशनल हाईवे झलोगी टनल के पास भारी लैंडस्लाइड होने से दिनांक 29 अगस्त 2023 रात 10:15 बजे से बंद पडा है और इसके शीघ्र खुलने की संभावना नहीं है।

इस कारण मंडी कुल्लू सड़क वाया कमांद- कटोला पर वाहनों की आवाजाही का भारी दबाव हो गया है। अत: कल दिनांक 31.08.2023 सुबह 5:00 बजे से वाहनों का शेड्यूल निर्धारित किया गया है।

मंडी से कुल्लू की तरफ को सुबह 5:00 से 9:00 बजे तक केवल चार घंटे के लिए 6 टायर तक के सभी छोटे बड़े इसी वाहन छोड़े जाएंगे।

इसी प्रकार शाम को 6:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक 5 घंटे के लिए कल्लू के बजौरा से मंडी की तरफ को 6 टायर तक के छोटे बड़े सभी वाहन छोड़े जाएंगे यानि 24 घंटे में मंडी से कुल्लू की तरफ को ट्रैफिक केवल चार घंटे के लिए छोड़ा जाएगा तथा कुल्लू से मंडी की तरफ को 5 घंटे के लिए छोड़ा जाएगा।

कुल्लू मंडी बाया कटोला

दिनांक 31.8.2023: से वाहनों के लिए समय सारणी:-

Mandi to Kullu – 5:00 AM to 9:00 AM
Kullu/Bajoura to Mandi- 6:00 PM to 11:00 PM

दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक इस मार्ग को रख -रखाब के लिए बन्द किया जायेगा तथा इस दौरान किसी भी गाड़ी को जाने की अनुमति नही दी जायेगी।

नोटः- वाहनों का छोड़ने का समय मौसम और सड़क की परिस्थितियों के अनुसार बदला भी जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *