उपमंडल आनी में दलाश का पॉलीटेक्निक संस्थान वन मंजूरी (एफसीए) के फेर में फंसा

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ 
सी आर शर्मा, आनी 
विधानसभा क्षेत्र के दलाश में खोले जाने वाला पॉलीटेक्निक संस्थान  वन विभाग की मंजूरी (एफ.सी.ए.) के चक्कर में फसा है, जिस कारण ये संस्थान अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाया है। पॉलीटेक्निक की यूजर ऐंजेसी आई.टी.आई. दलाश ने संस्थान की सभी औपचारिकताएं पूरी करके एफ.सी.ए. आफिस तक भेज दी है किन्तु अभी तक संस्थान के लिए एफ.सी.ए. की कलियरेंस नहीं मिल पाई है जिस कारण पिछले करीब चार सालों से ये संस्थान फाईलों में ही धूल हांफ रहा है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने दलाश में एक जनसभा को संभोधित करते हुऐ दलाश के लिए पॉलीटेक्निक संस्थान देने की घोषणा की थी। इसके बाद 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार सतासीन हुई और भाजपा सरकार तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कैबिनेट से इसे 2019 में इसकी पुनः स्वकृति प्रदान की और इसमें 5 ट्रेड के साथ 97 पद स्वकृति करके इसकी अधिसूचना जारी की।
इसके बाद दलाश क्षेत्र की जनता ने दलाश में इसके निर्माण के लिए करीब 20 विघा जमीन देखी और इसकी सारी औपचारिकताऐं पूरी करके एफ.सी.ए. के लिए भेजी है किन्तु अभी तक इस संस्थान को एफ.सी.ए. की कलियरेंस नहीं मिल पाई है जिस कारण जनता में रोष पनपा रहा है।
इस विषय पर डायरेक्टर तकनीकी शिक्षा विभाग सुंदरनगर विवेक चंदेल ने बताया कि विभाग ने सभी औपचारिकताऐं पूरी करके फाईंल एफ.सी.ए. के लिए भेजी गई है। जब विभाग द्वारा एफ.सी.ए की स्वीकृति आएगी तो उसके बाद ही  आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।  फिल्हाल विभाग की एफ.सी.ए की स्वीकृति का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *