छोटाभंगाल में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत किया पौधारोपण 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

बैजनाथ मंडल से वीरेंद्र राणा भाजपा मंडलाध्यक्ष बनने के बाद छोटाभंगाल में पहली बार पधारने पर घाटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें बधाई भी दी। धरमाण पंचायत के पूर्व प्रधान व बैजनाथ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजय ठाकुर ने नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र राणा से स्थानीय कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया।

मुल्थान में मेरी माटी मेरा देश मिटटी को नमन व वीरों को बंदन कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग
से मुल्थान के समीप जीरो नाला तथा लोहारडी में देवदार के तीन-तीन पौधे रोप कर पौधरोपण किया। उन्होंने देश के वीर शहीदों की यादगार में दिल्ली में बनाई जा रही देश की सबसे बड़ी वाटिका के लिए मुल्थान बूथ से मिट्टी एकत्रित करने का शुभारम्भ भी किया।

मुल्थान में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीरेंद्र राणा ने बताया कि यह अभियान 30 अक्तूबर तक तीन चरणों में चलेगा, जिसका पहला चरण एक सितम्बर से 15 सितम्बर तक रहेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा यह मेरी माटी मेरा देश अभियान भारत की भूमि और वीरता का जश्न मनाने का एक ऐतिहासिक अभियान है।

उन्होंने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह के समापन कार्यक्रम के रूप में मेरी माटी मेरा देश अभियान समूचे देश में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ–साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक जुटता का पाठ पढ़ाते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए अभी से ही जुट जाने की अपील भी की। इसके साथ–साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र व प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार द्वारा चलाई गई कई जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर पहुंचाने का भी आग्रह किया।

उनके साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने कार्यकर्ताओं को मेरी माटी मेरा देश अभियान से सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत मां भारती के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले असंख्य वीर–विरांगनाओं की पावन स्मृतियों को जीवंत रखते हुए उनको सम्मान देने के लिए शुरू किया गया यह अभियान जन–जन का अभियान है जिसके चलते देश भर के हर गाँवों से एकत्रित की जाने वाली  मिट्टी से राष्ट्र गौरव व एकता के प्रतीक के रूप में अमरिय वाटिका का निर्माण किया जाएगा।

इस घाटी में आजतक भी जितने विकास कार्य हुए है उनमें से 90 प्रतिशत कार्य विकास कार्य भाजपा की ही देन है। इस मौके पर अध्यक्ष वीरेंद्र राणा के साथ पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी, उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, भाजपा ग्राम केन्द्र मुल्थान के प्रमुख व जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य रूप लाल, मुल्थान पंचायत की प्रधान दुर्गेश कुमारी, पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार, लोआई पंचायत के उप प्रधान तिलक ठाकुर, पूर्व बीडीसी
उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, बूथ अध्यक्ष जगदीश कुमार, सनी देव तथा ब्रहमू राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *