सुरभि न्यूज़
विजयराज उपाध्याय, बिलासपुर
बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्थित बास्केटबॉल मैदान में आयोजित सात दिवसीय अखिल हिमालय महोत्सव व्यास उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में नन्हें बच्चों ने धार्मिक गायन व नृत्य प्रतियोगिताओं में एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग में संस्कृत धार्मिक श्लोक उच्चारण, गायन व गीतिका, धार्मिक गायन क, ख, ग, घ वर्ग तथा धार्मिक नृत्य क, ख, ग, घ वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहली सांस्कृतिक संध्या में सेवानिवृत बैंक मैनजेर सुरेश नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि उनकी धर्मपत्नी अरूणा नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंत्रोच्चारण में नव्या, अमघ व प्रांशी सोनी ने प्रस्तुति दी। वहीं, धार्मिक गायन प्रतियोगिता के क वर्ग में अमघ, रूदराक्ष सरीन, प्रांशी सोनी, नैना शर्मा, नव्या शर्मा ने भाग लिया। ख वर्ग में आयुष शर्मा, प्रियल शर्मा, वर्निका, आयान गौतम, ऋषभ, रियांश, हार्दिक, अनिका व विदयांशी, ग वर्ग में स्वास्तिक शर्मा, अनमोल, काव्या, दिव्यांशु व रूदराक्ष तथा घ वर्ग में रोहित शर्मा व गौरव वर्धन ने भजन प्रस्तुत किया।
इसके अलावा धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता के क वर्ग में प्रांशी सोनी व नैना शर्मा, ख वर्ग में अधिरा, शिवांगी, शिवांश, शांभवी व विदयांशी व ग वर्ग में अष्मिता व अविका ने शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान मंच संचालन निशांत कपूर व मृदुल मोदगिल ने किया।
व्यास उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष विजयराज उपाध्याय ने बताया कि 40 वर्ष से लगातार व्यास उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव को करवाने का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को मंच प्रदान करना है। हर वर्ष बच्चों को इस उत्सव का इंतजार रहता है। इस उत्सव में मिस्टर एंड मिस व्यास मॉडलिंग प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहती है। इस अवसर पर व्यास उत्सव समिति के संस्थापक कमलेंद्र कश्यप, अविनाश कपूर, राजकुमार चौैधरी, सुशील पंडीर, कृष्ण कांत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।