साहित्य : कल्याण कला मंच बिलासपुर ने आयोजित की काब्य संगोष्ठी

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

चांद पुर, बिलासपुर

कल्याण कला मंच बिलासपुर की कला कलम संगोष्ठी देवली स्थित मानव सेवा संस्था द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम अपना घर में गत् दिन अपनों द्वारा त्यागे गए वृद्ध जनों के मध्य आयोजित की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता मंच के संयोजक अमर नाथ धीमान ने की जबकि विशिष्ट अतिथि एडवोकेट प्रकाश चंद बंसल रहे। मंच का कुशल संचालन महा सचिव तृप्ता कौर मुसाफिर ने किया।

सर्व प्रथम घुमारवीं के बीर सिंह चंदेल ने ओ पत्तना देया तारुआ, बेड़ि मेरी पार लायी दे, बिलासपुर कॉलेज के प्रो डा जय महलवाल् ने मावां रों दियां पुत्र नूं, पुत्र रो वे नुवां नू, डियारा के कर्म वीर कंडेरा ने हवा के लिए रोशन दान कौन रखता है?, लुहनु के चंद्र शेखर पंत ने युगों युगों से दीप जलाए, डाहड के बुद्धि सिंह चंदेल ने थोड़ा ज्या चांदियाँ प्यार मुनियां, तृप्ता कौर मुसाफिर ने चंद चढ़े या बड़ी देयो ले, नरेन्द्र शर्मा और बलदेव संख्यान ने ठंडी ठंडी हवा चलदी चुलादे चिलांरे डालूं, शयाम सुंदर ने इस रंग बदलती दुनियाँ में, देवली की चिंता देवी ने ईसा दुनिया च पाईके प्यार बन्देया, आशा लाल गुलानी ने बे दर्द जमाना, नरेश कुमार ने भजन, रौडा के राम पाल डोगरा ने वृद्ध जनों का सम्मान करो, घुमारवीं के लसकरी राम ने जिनदडीए मुइये पला री परोणिये, रौडा के जीत राम सुमन ने मेरा दम घुटता जाता है इस जहरीली हवा में, दनोंह के अमर नाथ धीमान ने बुढ़ापा कटना किस रे सहारे, तेज राम तेजस् ने राम नाम ही कम आणा आखरी बेल्ला, डिआरा के शिव नाथ सहगल ने मैं प्यार का राही हूँ, मंशा राम ने अपना घर है सबसे सुंदर, जुखाला के बाबू राम धीमान ने चिट्टा चिट्टा सारे ग्लान्दे इसरा नि कोई गुर पीर बलेया, घुमारवीं की बीना वर्धन ने बच्चे असांरे चिन्न्यू मिन्नु खेलदे हर काहली गीटीयां खिन्नु, सुना कर उपस्थित वृद्ध जनों और अन्य श्रोता लोगों का मन मोह लिया।

सुरेन्द्र मिंहास ने इक दिन हउँ गया बतैल, राती अंगणा आई खडोई चडैल सुना कर गुदगुदाया। सम्बोधन में बल देव सांख्यान ने कार्य क्रम को शानदार बताया, वहीं डा ओ पी शर्मा ने समाज में फैली कुरितियों को मिटाने के लिए ऐसी संसथाओं के योगदान की सराहना की। अंत में वृद्ध आश्रम के चेयर मैन एडवोकेट प्रकाश चंद बंसल ने मंच के प्रोग्राम की प्रसंशा की तथा मंच को बार बार यहां कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *