जिला कुल्लू के आनी में शमशरी महादेव मंदिर कराणा में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
आनी क्षेत्र के प्राचीन शमशरी महादेव मंदिर कराणा में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया है। इस आयोजन का  उद्देश्य क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जन कल्याण के लिए भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करना है। इस धार्मिक अनुष्ठान में रुद्राभिषेक गायत्री पाठ विष्णु सहस्त्रनाम दुर्गा पाठ और अन्य विधि-विधान संपन्न किए जा रहे हैं।
मंदिर अधिकार क्षेत्र के गांव कराणा जाबो जैरी मिश्ता कुटल के ग्रामीण इस आयोजन को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष तारा चंद शर्मा उपाध्यक्ष ध्यान सिंह सचिव भीम सैन और विनोद कुमार ने बताया कि तीनों दिन मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय भजन मंडलियों सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालु भाग लेंगे।
धार्मिक अनुष्ठान के समापन के अवसर पर वीरवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस दौरान मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ भी किया जाएगा।
मंदिर कमेटी ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोग और श्रद्धालु तन मन और धन से सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *