भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं समाज सेवक कांसी राम के अचानक निधन होने से जोगिंदर नगर क्षेत्र में शोक की लहर

Listen to this article

सुरभि न्यूज

प्रताप अरनोट, जोगिन्द्र नगर

भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं समाज सेवक कांसी राम का मंगलवार रात 13 मई को अचानक निधन होने से जोगिन्द्र नगर के द्राहल व भराडू पंचायत क्षेत्र में मातम छा गया। कांसी राम का अन्तिम संस्कार उनके पैतृक गांव रोहटा मेें बुधवार को किया गया। गांव रोहटा में फागणू राम के घर 78 वर्षिय कांसी राम का जन्म 16 मई 1947 को आजादी से दो माह पहले गांव रोहटा में हुआ था।

भराडू स्कूल में आठंवी कक्षा तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद विभिन्न सांस्कृतिक एवं समाजिक संस्थाओं में जुड़े रहे। भराडू में अपने पैतृक हथकरधा बुनकर कुल्लू शाल का व्यवसाय चलाते थे। भराडू में अपने समय में आयोजित होने वाली रामलीला के आयोजन में अहम् भूमिका अदा की। कलाकारों का मार्ग दर्शन करते हुए 14 साल तक रामलीला का आयोजन कर अपनी तथा क्षेत्र को एक अलग पहचान दिलाई। इसके  साथ भजन मडंली का गठन कर अपने तथा अन्य जिला के क्षेत्रों में किर्तन का आयोजन किया करते थे जिसमें स्थानीय कलाकारों को एक खुला मंच प्रदान किया।

राजनीति में आकर पंचायत प्रधान का चुनाव जीत कर भी लोगो की सेवा करने के साथ भाजपा से जुडकर विभिन्न पदों में रह कर समाजिक सेवा में अपना योगदान दिया। कबीर सभा मच्छाल में प्रधान पद पर रह कर संस्था के विकास के लिए उन्होंने अहम् योगदान दिया। कांसी राम विवाह, शादियों तथा धार्मिक आयोजनों में पण्डितचारी का कार्य भी करते थें जिससे मण्डी व कांगड़ा जिला के क्षेत्रों मेें उनकी खासी पहचान थी।

घरेलू आर्युवैदिक उपचार से लोगों की कई बीमारियों का उपचार करने के साथ खास कर लोगों की पेट की बीमारी का रामबाण दवाई देकर उपचार करते थे। अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों व एक बेटे के पुरे परिवार को छोड़ कर संसारिक यात्रा पर निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *