लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में हर सोमवार को होगी जिला स्तर पर रिव्यू मीटिंग – किरण भड़ाना

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, केलांग
उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने जिला स्तर पर मंडे रिव्यू मीटिंग की शुरुआत की। इस बैठक का उद्देश्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ जिला वासियों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और उत्तरदायी समाधान सुनिश्चित बनाना है। उपायुक्त ने कहा कि यह बैठक अब प्रत्येक सोमवार नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, ताकि विभागीय कार्यों की निरंतर समीक्षा, निगरानी और  गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार सहित विकास कार्यो को निर्धारित समयअवधि में पूरा किया जा सके।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यो के उपयोगिता प्रमाण पत्र समयबद्ध जारी करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए ताकि विकास कार्यो के लिए केन्द्र सरकार से अतिरिक्त धनराशी की मांग की जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह ध्यान में रखें कि जिला में निमार्ण कार्यो के लिए उपयुक्त मौसम (वर्किंग सीजन) की अवधि कम होती है अक्तूबर नवम्बर से सर्दियां शुरू हो जाती है इसलिए विभिन्न निर्माण को को समयबद्ध पूरा करने और गुणवता का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने उद्योग विभाग से जिला में महिलाओं को एम.एस.एम.ई. प्रदर्शन योजना  के माध्यम से संगठित और सशक्त बनाने बारे विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाली से लेह सड़क के किनारे (वे साईट एमनिटीज) प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे सिस्सु, तादी, उदयपुर, जिस्पा में जन सुविधांए को बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने पंचायती राज विभाग को केलांग और उदयपुर पंचायतों में पुस्तकालय के संचालन के उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला के कुल 264 गांव में से 93 गांव पूर्ण रूप से खुला शौच मुक्त हो चुके हैं और बाकि गांव को भी खुला शौच मुक्त करने के लिए कहा उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह इस दिशा में उठाए गए कदमों व प्रगति की प्राथमिकता के आधार समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने पथ परिवहन निगम के अधिकारी को दिल्ली से जिस्पा के लिए बोल्बों बस के संचालन के लिए आवश्यक स्टाफ व उनकी ट्रेनिंग व आवश्यक जरूरतों का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त बैठक में तीरंदाजी प्रतियोगिताओ जैसे खेल आयोजनो से युवाओं को संगठित करना, ईको पर्यटन पार्कों और स्थलों को विकसित करना, त्रिलोकीनाथ मंदिर के परिसर का सौदर्यकरण बारे भी चर्चा की गई और उपायुक्त द्वारा अवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।
बैठक में एसडीएम केलांग अकांक्षा शर्मा, वन मण्ड़ल अधिकारी अनिकेत वानवे, उपनिदेशक बागवानी मीनाक्षी शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी खुशविंद्र ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी मुंशी राम ठाकुर, प्रवंधक उद्योग राजेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी डा. विवेक गुलेरिया सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *