चौहार घाटी के बरोट में कूड़ा-कचरा खुले में फेंकने पर हो सकता है पांच हजार जुर्माना 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी की बरोट पंचायत परिसर में बरोट क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए पंचायत प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में एक महत्त्व पूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत के अंतर्गत आने वाले लगभग तीस होटल संचालकों, होम स्टे, गेस्ट हाउस तथा रेस्तरां तथा पर्यटन सीजन में विभिन्न सामाग्रियों का जगह -जगह अस्थाई तौर से रेहडी व खुले में स्टाल लगाने वाले व्यापारियों तथा बाजारों के व्यापारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर ने दिशा निर्देश देते हुए आगाह किया कि वे अपने कूड़े कचरे को इधर – उधर  न फेंककर गीले तथा सूखे कचरे को अलग-अलग प्लास्टिक के डस्टवीन में रखें।

उन्होंने कहा कि गीले कचरे का खुद निदान करें और सूखे कचरे को एकत्रित कर पंचायत घर बरोट में लाएं। सूखे कचरे को स्वयं पंचायत द्वारा मुख्यालय पद्धर के डलाह में स्थापित किए कूड़ा निष्पादन केन्द्र में पहुंचा दिया जाएगा। प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर ने सख्त आदेश किए है कि अगर भविष्य में कोई भी स्थानीय व्यक्ति, होटल व्यवसायी तथा अन्य दुकानदार कहीं भी खुले में कूड़े कचरे को फेंकता हुआ पकड़ा गया तो उसे पंचायत की ओर से पांच हज़ार रूपये का जुर्माना किया जा सकता है। अगर वे पंचायत के इस आदेश की अवहेलना करते है तो पंचायत को कानूनी कार्यवाही करने पर भी मजबूर होना पड़ेगा।

बैठक की समाप्ति के उपरान्त होटल, गेस्ट हाउसों व होम स्टे  के लोगों के सहयोग से पर्यटकों की सबसे खूबसूरत स्थल बरोट स्थित दुर्मा माता मंदिर समीप खुले मैदान में पड़े कूड़े -कचरे के ढेर को जेसीबी मशीन लगाकर उठाकर पंचायत घर बरोट में लाया गया, जिसके लिए प्रधान सभी लोगों का सहयोग के लिए आभार ब्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत तथा स्थानीय दुकादारो के सहयोग से पहले से ही बरोट पंचायत को स्वच्छ रखने के लिए एक सफाई कर्मचारी रखा गया है, जो हर दिन बरोट क्षेत्र की सडकों, बाजारों तथा आसपास की सफाई कर रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *