पी एम मोदी के नेतृत्व में भारत बना विश्व के लिए उदाहरण- वैश्विक मंदी के बीच सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का चमकता मॉडल -अखिलेश कपूर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 16 अक्टूबर

विश्व बैंक ने भारत के वित्त वर्ष 2026 (FY2026) के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को जून के 6.3% से बढ़ाकर 6.5% कर दिया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 6.6% किया है। यह दोनों संस्थाएं भारत की नीतिगत स्थिरता और आर्थिक क्षमता पर बढ़ते वैश्विक विश्वास को दर्शाती हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कहा कि जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी और अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति यह दर्शाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की नीतियां वैश्विक मानकों पर खरी उतर रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की तुलना अन्य प्रमुख देशों से की गई , जिसमें भारत का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। चीन की अनुमानित वृद्धि दर 4.8%, अमेरिका की 1.9%, और वैश्विक औसत लगभग 3% के आसपास है। इन सबके मुकाबले भारत की 6.6% GDP ग्रोथ दर यह स्पष्ट करती है कि भारत आज विश्व अर्थव्यवस्था का नया इंजन बन चुका है। 2014 से 2025 तक भारत की अर्थव्यवस्था में मज़बूत वृद्धि हुई है, जिसमें जीडीपी लगभग तीन गुना बढ़कर ₹106.57 लाख करोड़ (2014-15) से ₹331.03 लाख करोड़ (2024-25) हो गई है। जबकि भारत को एक लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनने में आजादी के बाद 60 साल लगे, पी एम मोदी के शासनकाल के दौरान भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहा, सेवा निर्यात दोगुना हुआ, एफडीआई प्रवाह में वृद्धि हुई, और डिजिटल लेनदेन में भारी उछाल आया। मुद्रास्फीति में कमी आई है और निर्यात में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।

अखिलेश कपूर ने कहा कि 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें स्थान पर थी, और अब (2024-2025 में) यह चौथे स्थान पर है। यह वृद्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई आर्थिक सुधारों और मजबूत नितियों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने हर अंतरराष्ट्रीय दबाव को अवसर में बदला है। “मोदी है तो मुमकिन है” का भाव आज देश के विकास पथ पर साकार रूप ले चुका है।

कपूर ने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति का मूल आधार आत्मनिर्भर भारत अभियान है , मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया,पी एल आई जैसी दूरदर्शी योजनाएं भारत के विकास को गति दे रही है । इन योजनाओं ने न केवल देश की उत्पादन क्षमता बढ़ाई है, बल्कि करोड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर देकर ग्रामीण व शहरी अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है।

कपूर ने कहा कि मोदी सरकार की पारदर्शी नीतियों, सुधारों की निरंतरता और नीति-निर्माण में दूरदर्शिता के कारण ही भारत आज दुनियाभर के निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत न केवल “विकसित भारत 2047” के संकल्प को समय से पहले साकार करेगा, बल्कि आने वाले वर्षों में विश्व अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *