सामूदायिक स्वास्थय केन्द्र बरोट में स्वास्थय की सम्पूर्ण सुविधा न मिलने के लोगों में स्वास्थय विभाग तथा सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त   

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। चौहार घाटी तथा छोटाभंगाल घाटी के कन्द्र स्थल बरोट में चौहार घाटी की तेरह तथा छोटाभंगाल घाटी की सात पंचायतों के समस्त लोगों की बेहतर स्वास्थय सुविधा के लिए तत्कालीन प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने 1983 को प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र को स्थापित किया था उसके बाद दोनों घाटियों के समस्त लोगों की जोरदार मांग पर तत्कालीन स्वास्थय मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने ही 10 अक्तूबर 2017 को  इसका दर्ज़ा बढ़ाकर सामूदायिक स्वास्थय केन्द्र बना दिया है। मगर सामूदायिक स्वास्थय केन्द्र बरोट में दोनों घाटियों के लोगों को स्वास्थय की सम्पूर्ण सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिस कारण दोनों घाटियों के समस्त लोगों में स्वास्थय विभाग तथा सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त ही सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में न तो एक्सरे मशीन है और नहीं अल्ट्रासाउंड को आजतक सरकार व सम्बन्धित विभाग उपलब्ध नहीं करवा सका है। वहीँ इसके साथ – साथ इस सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के लिए हाल ही नियुक्त किए गए दन्त चिकित्सक की नियुक्ति के तुरंत बाद ही प्रतिनिधि नियुक्ति दूसरे स्वास्थय केन्द्र में कर दी गई है। इसके साथ – साथ यहाँ पर पर्याप्त मात्रा में रोगी बिस्तर स्थापित किए गए हैं। बरोट पंचायत के प्रधान डाक्टर रमेश, खलैहल पंचायत के प्रधान भागमल, लपास पंचायत के प्रधान रमेश चंद, बरधान पंचायत के प्रधान अनिल कुमार, धमच्याण पंचायत के प्रधान कली राम, तरस्वाण पंचायत के प्रधान जयसिंह, मुल्थान पंचायत की प्रधान दुर्गेश, लोआई पंचायत के प्रधान सुरिन्द्र कुमार, कोठी कोहड़ पंचायत की प्रधान रक्षा देवी, स्वाड़ पंचायत क उपप्रधान सुनील कुमार ने सरकार तथा स्वास्थय विभाग से मांग की है कि इन दुर्गम घाटियों के समस्त लोगों की समस्याओं को मद्धेनज़र रखते हुए सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र बरोट में भलीभांति नियुक्त किए गए दन्त चिकित्सक की दूसरे स्थान में प्रतिनिधि नियुक्ति करने के वजाए सामूदायिक स्वास्थय केन्द्र बरोट में सुचारू रूप से तैनात किया जाए। इस बारे में खंड चिकित्साधिकारी डाक्टर विनय वर्मा ने बताया कि सामूदायिक स्वास्थय केन्द्र बरोट में नियुक्त किए गए दंत चिकित्सक की प्रतिनिधि नियुक्ति  के आदेश निदेशक स्वास्थय सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा ज़ारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यही नहीं इसी तरह का मामला बड़ी धार प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र का भी है वहां पर भी नियुक्त किए गए दंत चिकित्सक की प्रतिनिधि नियुक्ति नगवाईं प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *