कंगना को मिलेगा आनी की जनता का आशिर्वाद – आशीष शर्मा

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
  • पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर का कांग्रेस मे जाने पर भाजपा पर इसका कोई प्रभाव नहीं
भाजपा ने पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर को सब कुछ दिया। आज जो पहचान उनकी बनी है वो सिर्फ भाजपा की वजह से है, लेकिन अपने स्वार्थ के लिए उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों मे पार्टी के खिलाफ चुनाव लडा। अपना टिकट कटने के पश्चताप विधानसभा का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ चुके किशोरी लाल वो ही नेता हैं जिनकी उस चुनाव में जमानत जब्त हुई थी। यह बात भाजपा आईटी विभाग मंडी संसदीय क्षेत्र के संयोजक आशीष शर्मा ने एक प्रैस वार्ता मे कही।
उन्होने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते समय किशोरी लाल ने दावा किया था की मेरे वोटों की गिनती दस हजार से शुरू होती हैं लेकिन वे अपनी जमानत भी नही बचा पाए।
बहुत ही हास्यपद बात है कि निर्दलीय लड़ते हुए जो अपनी जमानत नही बचा पाया वो शख्स पत्रकार वार्ता में बोल रहा है कि हम कांग्रेस को बीस हजार की लीड देंगे।
पूरे प्रदेश के साथ साथ आनी में भी भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना को आनी से लीड दिलवाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है।
आशीष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति पूरे देश में स्पष्ट है कांग्रेस अब एक डूबता हुआ जहाज बनकर रह चुका है। केंद्र में फिर बीजेपी सरकार बनने जा रही है और आनी की जनता भी कंगना की जीत में अपनी पूरी भागीदारी देने के लिए तैयार बैठी हुई है।
आशीष ने कहा कि जिन्होंने किशोरी लाल का समर्थन बतौर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर किया था। वो कुछ लोग ही आज उनका समर्थन कर रहे हैं जबकि भाजपा वो पार्टी है जिसने अपना सफर दो सीट से शुरू किया था। भाजपा जमीन से जुड़ी हुई वो पार्टी है जिसका हर एक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करता है।
किशोरी लाल के साथ जाने वाले व्यक्ति संगठन से नहीं जुड़े थे बल्कि अपने स्वार्थ के लिए किसी व्यक्ति विशेष से जुड़े हुए थे और उनके जाने से भाजपा को कोई क्षति नहीं पहुंचेगी बल्कि भाजपा और ज्यादा सशक्त होगी ।
पूर्व विधायक ने यह भी नहीं सोचा कि वह जिस व्यक्ति के लिए वह काम कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस को ज्वाइन किया, वह वही व्यक्ति है जिसने विधायक रहते किशोरी लाल सागर को मकझंडू नेता कहा था। यह आरोप लगाया था कि वह इलाके की आवाज विधानसभा में नहीं उठाते।
किशोरी लाल सागर का कांग्रेस में जाना यह दर्शाता हैं कि वह कांग्रेस से आगामी विधानसभा चुनाव हेतु टिकट चाहते हैं। जिस मंशा से किशोरी लाल सागर कांग्रेस पार्टी में गए उन्हें मालूम होना चाहिए कि वहां पर पहले ही टिकटार्थीयों कि भीड़ लगी हुई है और उनके कांग्रेस में जाने से भविष्य में आनी कांग्रेस के तीसरे गुट बनने की प्रबल संभावना है। आशीष शर्मा ने जोर देकर कहा कि आनी कांग्रेस पूरी तरह से टुकड़ों में बंट चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *