सुरभि न्यूज़
चांद पुर : बिलासपुर, मिन्हास
कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक कला कलम संगोष्ठी गत दिन नगर से सटे बामटा पंचायत के बधयात गांव के साकेत होम स्टे परिसर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरदार अनूप सिंह मस्ताना उपस्थित रहे जबकि बीना वर्धन और चंद्र शेखर पंत ने अध्यक्षता तौर पर शिरकत की।
वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद सीता जस वाल नें सरस्वती वंदना गाकर महौल को साहित्यिक बना दिया। मंडी में हाल ही में आई आपदा में मारे गए ग्रामीणों की आत्मिक शांति के लिए दो मीनट का मौन रखा गया। इसके बाद लखनपुर से पधारे मुख्य अतिथि शिक्षा विद और लेखक अनूप सिंह मस्ताना को वेज, पुष्पा हार, माता की दिव्य चुनरी, प्रमाण पत्र और मंच द्वारा लिखित पुस्तकों का सेट भेंट कर उन्हें काले बाबा लोक साहित्य सम्मान 25 से नवाजा गया।
मस्ताना का जीवन परिचय जीत राम सुमन ने पढ़ कर सुनाया। सुषमा खजुरिया ने स्वयंम लिखी पुस्तकों का सेट मंच की लाईबरेरी को भेंट किया। मंच के प्रधान सुरेन्द्र मिन्हास ने अपने संबोधन में मंच की गतिविधियों और योजनाओं का उल्लेख किया। आशा कुमारी ने सुंदर मंच संचालन किया।











