मनाली में 7.140 ग्राम चिट्टा सहित युवक व युवती गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

मनाली, कुल्लू

जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस थाना मनाली की टीम के एक उत्तर प्रदेश युवक तथा कांगड़ा की युवती को 7.140 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना मनाली कि टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नवीन पार्किंग (गोम्पा रोड मनाली) के समीप एक रिहायशी मकान के तीसरी मंजिल में रह रहे किरायेदार के कमरे में दबिश दी तथा कमरे की विधिवत तलाशी के दौरान 7.140 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद की गई है।

आरोपी की पहचान विक्रम सिंह @ विक्की (26 वर्ष) पुत्र सुरेश चन्द निवासी उमरी विजर्ग डाकघर रेरिया तहसील डेरापुर जिला कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) व एक युवती निवासी टिक्कावनी डाकघर योल कैन्ट जिला कांगड़ा के तौरपर हुई है।

उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *