प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा  कि चुक के लिए चन्नी सरकार की घोर निंदा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। प्रधानमंत्री मात्र एक पार्टी का नहीं बल्कि समूचे देश का ही होता है मगर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को शायद इस तथ्य का कोई भी ज्ञान ही नहीं है हाल ही में हुई फिरोजपुर रैली के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में जो भारी चूक हुई है।  जिसका समूचे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पंजाब की चन्नी की सरकार की घोर निंदा की जा रही है। प्रैस को जारी ब्यान में द्रंग भाजपा के प्रैस सचिव राजू राम ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं व आम जनता में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पंजाब की चन्नी सरकार के खिलाफ प्रदेश के हर मंडल स्तर पर भाजपा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोग बढ़चढ़ भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक किसी साजिश का कारण ही दिखाई दे रहा है। राजू राम ने कहा कि इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ज़रा सी भी संबेदनशील नहीं है तथा मन घडंत कहानी गढ़ कर ओच्छी राजनीति को दर्शा रही है जिसे प्रदेश भाजपा कतई भी सहन नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *