सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे है। प्रदेश में कर्मचारी वर्ग पुरानी पेंशन बहाली की मांग काफी समय से करते आ रहे है। कर्मचारियों ने इसके लिए कई रैलियां व धरना प्रदर्शन किए परन्त प्रदेश भाजपा सरकार ने कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं की जिसके कारण कर्मचारी वर्ग भाजपा सरकार से नाराज नजर आ रहे है। विधानसभा चुनावों में पुरानी पेंशन बहाली का काफी बडा मुदा बन चुका है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेशन बहाली की घोषणाएं पहले ही कर चुकी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपने वायदे के अनुसार अपने कर्मचारियों को पंजाब कैबिनेट ने शुक्रवार को ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने को मंजूरी दे दी है और राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार पुराणी पेंशन स्कीम को लागू करने की घोषणाएं पहले ही कर चुकी है। पंजाब सरकार की ओर से पुरानी पेंशन स्कीम को सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी इस मुद्दे को हवा मिल गई है।
आम आदमी और कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर बीते दिनोेें चुनावों के लिए दी दस गारंटियों में पुरानी पेंशन बहाली को सर्व प्रथम रखा गया और दोनों राजनीतिक दल आप और कांग्रेस इस मुद्दे को अब भुनाने में जुट गए हैं। सोलन में हुई कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने भी पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन को बहाल करने का एलान किया है। आप के नेता भी पहली कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे को मंजूरी देने का दावा कर चुके हैं। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पुरानी पेंशन स्कीम को कांग्रेस और आप ने बड़ा हथियार बना दिया है। काबिलेगौर है कि एनपीएस एक कंट्रीब्यूटरी स्कीम है, जिसमें कर्मचारियों को अपने वेतन का दस प्रतिशत हिस्सा देना होता है। सरकार कर्मचारी के एनपीएस खाते में 14 प्रतिशत भाग डालती है। प्रदेश में वर्ष 2003 से पहले नियुक्त 190000 (एक लाख नवे हजार) सेवा निवृत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ मिल रहा है। 2003 के बाद जो कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं उन्हें नई पेंशन स्कीम में ही पेंशन देने का फैसला हुआ है। प्रदेश में वर्ष 2003 के बाद नियुक्त सरकारी नौकरी में आए कर्मचारियों की संख्या करीब 110000 (एक लाख दस हजार) है जो पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग करते आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पंजाब सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने का वायदा पूरा किया है। हिमाचल और गुजरात में चुनाव जीतने के बाद पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए वचनबद्ध है। पार्टी ने अपनी हर गारंटी को पूरी समीक्षा करने के बाद ही तैयार किया है। पंजाब के कर्मचारियों को पंजाब सरकार द्वारा पुरानी पेंशन देने की घोषणा करने पर हिमाचल प्रदेश एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने पंजाब के कर्मचारियों बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद ही संगठन अगली रणनीति तैयार करेगा।