सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी सेवा निवृत कर्मचारी संघ से जुड़े सभी सेवानिवृत कर्मचारी – रामसरन चौहान
चौहार घाटी सेवा निवृत कर्मचारी संघ बरोट के अध्यक्ष पूर्व सूबेदार रामसरन चौहान ने संघ की ओर से चौहार घाटी तथा छोटाभंगाल के सभी पूर्व सैनिकों व अन्य विभागों से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को अवगत करवाना चाह कि वर्ष 2022 को चौहार घाटी सेवानिवृत कर्मचारी संघ बरोट का गठन कर दिया गया है। जिसके चलते इस संघ में काफी पूर्व कर्मचारी जुड़ गए हैं और काफी सारे पूर्व कर्मचारी जुड़ने के लिए शेष रह गए हैं।
उन्होंने शेष रहे सभी पूर्व कर्मचारियों से आग्रह किया है कि इस संघ के साथ ज्यादा से ज्यदा संख्या में जुड़ जाएं ताकि भविष्य में आपकी कमाई का कुछ हिस्सा किसी भी अनहोनी घटना के दौरान पीड़ितों की सहायता के लिए काम आए।
राम सरन चौहान के बताया कि उनका यह संघ अब समाजसेवा में पूरी तरह से जुट गया है और भविष्य में इन घाटियों में किसी पर भी किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना घटित हो जाने से उनकी सहायता के लिए तत्पर रहा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि इस संघ के साथ जुड़ने तथा अधिक जानकारी के के लिए उनके अपने मोबाइल नम्बर 62303-51704 से सम्पर्क कर सकते हैं ।










