सुरभि न्यूज़
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
भाषा एवं संस्कृति विभाग, बिलासपुर द्वारा बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर के बैठक कक्ष में साहित्यकार, कलाकार से मिलिए कार्यक्रम के अंतर्गत मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना से हुआ। मंच संचालन डॉ. गायत्री शर्मा ने किया तथा अध्यक्षता जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने की।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में साहित्यकार संदेश शर्मा एवं वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार अरुण डोगरा रीतू के जीवन एवं कृतित्व पर आलेख प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर अरुण डोगरा को साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तथा संदेश शर्मा को कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु डायरी, पेन, मफलर और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।
द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न साहित्यकारों ने कविता, गजल और पहाड़ी रचनाओं की प्रस्तुति देकर समां बांधा।
अंत में जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग भविष्य में भी साहित्य एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रचनाकारों को सम्मानित करता रहेगा तथा नवोदित प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साभार










