सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना. शिव अभिषेक धार्मिक उत्सव मनाया जाता है। आनी के शमशरी महादेव मंदिर शमशर में भगवान शिव का रुद्र अभिषेक शिव पूजा कार्यक्रम 17 जुलाई सोमवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक होगा।
इसके बाद आनी बाज़ार के ओल्ड बस स्टैंड पर भगवान शिव की भव्य झांकी निकाली जाएगी। आनी बाज़ार में पूरे दिन खीर का बिशाल भंडारा दिया जाएगा।
डी जे साउंड पर शिव भोले के भजन गाये जाएंगे। इसमे सेकड़ो श्रद्धालु शामिल होंगे। व्यापार मंडल आनी के अध्यक्ष विनोद चंदेल एवं दुर्गा माता मंदिर कमेटी के प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा, किरत राम शर्मा, मुल चन्द विष्ट, घनश्याम शर्मा, संजय शर्मा, लाल सिहं ठाकुर, ललित शर्मा, गौरव मल्होत्रा, रिंकू सुद, प्रिंस सोनी, भोला दत्त शर्मा, गुलाब ठाकुर, जितेन्द्र गुप्ता, विकास भारद्वाज, हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा, छविन्द्र शर्मा सहित दुर्गा माता मंदिर कमेटी के सदस्यों ने इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।









