वन मंडल जोगिन्द्र नगर के ग्राम विकास समीति ग्वालन ने जायका प्रोजेक्ट के तहत वन भूमि में रोपे विभिन्न प्रजातियों के 11 हज़ार पौधे

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

वन मंडल जोगिन्द्र नगर के ग्राम विकास समीति ग्वालन ने जायका प्रोजेक्ट के तहत आडू,देवदार ,वान व आबला  प्रजातियों के 11 हज़ार पौधे वन भूमि में रोपे। ग्राम वन विकास समिति ग्वालन के प्रधान विजय कुमार ने बताया कि वनों को सुदृढ बनाने के लिए ग्राम वन विकास समिति ग्वालन ने गत वर्ष ग्वालन ने 5500 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे थे। इस वर्ष भी ग्राम वन विकास समिति 5500 पौधे रोपेगी। विजय कुमार ने यह भी बताया कि जुलाई माह में ग्राम वन विकास समिति ग्वालन आंबला,आडू, देवदार व वान के पौधे वनों में रोप रही है।

ग्राम वन विकास समीति ग्वालन के प्रधान विजय कुमार ने बताया कि हमारे जंगल हमेशा हरे भरे रहे इसके लिए समिति वनों में पेड़ लगाने को महत्त्व दे रही है तथा पोधा रोपण करने में जुटी है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए समीति की उपप्रधान टिकमा देवी, सचिव निशा देवी, सह सचिव सकीना कुमारी तथा वार्ड फेंसीलेटर मनोज प्रकाश भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। विजय कुमार ने समस्त लोगों व युवाओं से आहवान करते हुए कहा कि पेड़ लगाने से पर्यावरण का सरक्षण एवं संबर्धन होता  बनता है जिससे हम सभी का जीवन सुरक्षित है। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना बहुत जरुरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *