सुरभि न्यूज़ कुल्लू। विधानसभा कांग्रेस कमेटी कुल्लू द्वारा एक जन आक्रोश रैली पर्दशनी मैदान ढालपुर में होगी।महासचिव व मीडिया प्रभारी ज़िला काँग्रेस कमेटी कुल्लु राजेश कुमार(शानू) ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 सितम्बर 2021 दोपहर 12 बजे प्रदर्शनी मैदान ढालपुर में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जायेगा।
इस रैली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठोर नेता विपक्ष मुकेश अगनोत्री, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह हिमाचल प्रदेश काँग्रेस कमेटी, विधायक राजा विक्रमादित्य सिंह और विधायक सुंदर सिंह ठाकुर इस जनसभा को संबोधित करेंगे। आप सभी जन आक्रोश रैली के लिए आमंत्रित हैं।