बोद्ध सम्प्रदाय के लिये छेशु मेला विशेष महत्व रखता है-मंत्री डा0 राम लाल मारकंडा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
केलंग
सूचना प्रौद्योगिकी एवं जन जातीय विकास मंत्री डा0 राम लाल मारकंडा ने अपने लाहौल प्रवास के दूसरे दिन आज शनिवार को तोद घाटी के तिनो, गैमूर एवं जिस्पा आदि गांवों का दौरा किया तथा लोगों की जन समस्याओं को सुना। उन्होनें अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का शिघ्र निपटारा करने के निर्देश दिये। दोपहर को अपने प्रवास के दौरान डा0 मारकंडा केलंग से करीव छह किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध शाशुर गोम्पा पहुंचे। करीव दो वर्षों के बाद गाहर घाटी का ऐतिहासिक एवं धार्मिक उत्सव छेशु मेला का आयोजन शाशुर गोम्पा में आयोजित किया गया। बोद्ध सम्प्रदाय के लिये छेशु मेला विशेष महत्व रखता है। शाशुर गोम्पा के भण्डारी लामा उपासक ने बताया कि इस मेला का मुख्य आकर्षण छम नृृन्य होता है। इस उत्सव में छम नृृत्य की शुरूआत 9वीं शताब्दी में तिब्बत से हुई थी।

छम नृृत्य में कलाकार रंग विरंगी पोषाक एवं विभिन्न जानवरों एवं पक्षियों के मुखोटे पहन कर नृृत्य करते हैं। छम नृृत्य को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। डा0 मारकंडा ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से हम अपनी प्रचीन संस्कृृति को बचाए रख सकते हैं तथा इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन से सांस्कृृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकते है। डा0 मारकंडा ने छेशु मेला के सफल आयोजन के लिये आयोजन समिति को बधाई दी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त रोहित ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी प्रिया नागटा, खण्ड विकास अधिकारी विवेक गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *