सुरभि न्यूज़
कसोल / कुल्लू, 30 मई
जिला कुल्लू के धार्मिक पर्यटन स्थल मनिकर्ण घाटी में आज सांय लगभग 06:00 बजे कसोल स्थित होटल ग्रीन वैली में पंजाब से आए कुछ पर्यटकों एवं स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। इसी दौरान फायरिंग की घटना भी घटित हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।
(1) मनप्रीत सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी गांव मियानी, जिला तरनतारन, पंजाब, उम्र 29 वर्ष।
(2)अमन रंधावा पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव चननके, जिला अमृतसर, पंजाब, उम्र 22 वर्ष।
(3)सुखमनदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी डाकघर शियांपरी, पिंड चम्ब, मखू, जिला फिरोजपुर, पंजाब, उम्र 17 वर्ष।
(4) करणदीप सिंह पुत्र सरदार मलविंदर सिंह निवासी डेरा रोड, हनुमान मंदिर के सामने, बटाला शहर, जिला गुरदासपुर, पंजाब, उम्र 22 वर्ष।
घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति तमन निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर, पंजाब मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस द्वारा मामले में हर महत्वपूर्ण पहलू पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा उक्त प्रकरण के संदर्भ में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।










