सुरभि न्यूज़
मछयाल / जोगिंदर नगर, 30 मई
जोगिंदर नगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा करते हुए एक व्यक्ति को 247 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
जोगिंदर नगर पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर की टीम ने मछयाल-बडौण क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 247 ग्राम चरस बरामदा की है।
आरोपी की पहचान अजय कुमार (26 वर्ष), निवासी गांव कथौग, तहसील पधर, जिला मण्डी के तौर पर हुई है। इस संबंध में थाना जोगिन्द्रनगर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत FIR No. 90/2026 दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि चाहे पुलिस बल चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हो या अन्य महत्वपूर्ण कानून-व्यवस्था संबंधी दायित्वों में, नशा तस्करी और नशे के कारोबार संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपेक्षा की है तथा नशे से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।










