छोटाभंगाल के कोठी कोहड़ तथा तरमेहर प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में 7 सालों से लैब टेक्नीशियन के पद चल रहे खाली

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल के लोगों की बेहतर स्वास्थय सुविधा के लिए सरकार ने कोठी कोहड़ तथा तरमेहर में प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र खोल रखे है। परन्तु इनमें लैब टेक्नीशियन के पद खाली चलने के कारण इन प्राथमिक स्वास्थय केन्द्रों पर आश्रित बड़ा ग्रां, कोठी कोहड़, धरमान, लोआई, स्वाड़ तथा पोलिंग पंचायतों के लोगों को किसी भी प्रकार का टेस्ट करवाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लैब टेक्नीशियन न होने के कारण यहाँ के लोगों को मजबूरन 6 से 22 किलोमीटर दूर का लंबा सफर तय कर दूसरे जिला मंडी के चौहार घाटी में स्थित सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र बरोट में टेस्ट करवाने के लिए पहुंचना पड़ रहा है जिस कारण उनके कीमती समय व अतिरिक्त धन की बर्वाद हो रहां है।

बड़ा ग्रां पंचायत की प्रधान चन्द्रमणी देवी, कोठी कोहड़ पंचायत की प्रधान रक्षा देवी, उपप्रधान रणजीत सिंह, धरमान पंचायत की प्रधान रेखा देवी, उपप्रधान जगदेव सिंह, लोआई पंचायत के प्रधान सुरिंद्र कुमार, उपप्रधान तिलक ठाकुर, स्वाड़ पंचायत की प्रधान गुड्डी देवी तथा पोलिंग पंचायत के उपप्रधान छांगा राम का कहना है कि इन दोनों प्राथमिक स्वास्थय केन्द्रों में गत लगभग सात वर्षों से ही लैब टेक्नीशियन का पद खाली चले हुए है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में लैब टेक्नीशियन के पद को भरने के लिए कई बार गुहार भी लगाई जा चुके है मगर आजतक समस्या का कोई भी हल नहीं हो पाया है। विभाग से मांग की है कि इन दोनों प्राथमिक स्वास्थय केन्द्रों में जल्दी से जल्दी लैब टेक्नीशियन के पद को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।

इस बारे में प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र तरमेहर के प्रभारी डाक्टर अंकुश प्रसाद का कहना है कि लैब टेक्नीशियन के खाली पद को भरने के बारे में उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *