सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
बरोट में पत्रकारवार्ता में छोटाभंगाल की कोठी कोहड़ के निवासी व बैजनाथ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीता राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र में बेशक भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार है और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी समर्थित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार है मगर उसके बाद भी प्रदेश की सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार समूचे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव से विकास कार्य करने में पीछे नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग का ख्याल रख रही है और आगे भी आम लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखने के लिए कृतसंकल्प रहेगी। बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल को विधानसभा चुनाव में भारी जीत मिलने के तुरंत बाद ही उनकी ईमानदारी को देखते हुए केंद्र व प्रदेश कांग्रेस हाईकमान ने विधायक किशोरी लाल को मुख्य संसदीय सचिव का पदभार सौंपा है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में पालमपुर में होने वाले मेयर और उप मेयर के चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान ने पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए दिन रात कार्य करने वाले मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। इसके लिए घाटी के समस्त कांग्रेसियों ने मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल को बधाई दी है तथा पार्टी हाईकमान का आभार जताया है।









