आनी के कन्या विद्यालय में सोमवार से शुरू होगा  दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
राजकीय  कन्या विद्यालय आनी में गत वर्ष की  तरह इस  वर्ष भी संस्कृत संभाषण का आरंभ किया जा रहा है जिसमें विद्यालय की छात्राएं बढ़चढ़कर भाग  लेकर संस्कृत संभाषण सीखेंगी। विद्यालय में  शास्त्री पद पर सेवारत शास्त्री हीरालाल ( कमल)  शर्मा ने संभाषण शिविर की जानकारी देते हुए  कहा गत सत्र में भी विद्यालय में संस्कृत संभाषण  शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्यालय की  अनेक छात्राओं ने भाग लेकर विद्यालय में  संस्कृतमय वातावरण निर्माण किया और आम बोलचाल में भी संस्कृत भाषा में व्यवहार करती  आ रहीं हैं। उन्होंने बताया वर्तमान में संस्कृत क्षेत्र में रोज़गार की अनेक सम्भावनाएं हैं। कन्या विद्यालय  के प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने संस्कृत को   वर्तमान समाज के लिए अमूल्य धरोहर और   भविष्य की आवश्यकता बताते हुए छात्राओं के  लिए संस्कृत को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने  बाताया आज केवल भारत में नहीं अपितु विदेशों में  भी संस्कृत अध्ययन में  बल दिया रहा है। वर्तमान  में राज्य सरकार भी अन्य भाषाओं के साथ साथ   संस्कृत के विकास अध्यन अध्यापन की ओर बल  दे रही है। अंग्रेजी हिन्दी विज्ञान इत्यादि विषयों के  साथ साथ कन्या विद्यालय  संस्कृत क्षेत्र में भी  अग्रसर हो इस ओर भी विद्यालय प्रशासन के द्वारा  कार्य किया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *