सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 25 अगस्त
सामर्थ्य फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश जन कल्याण संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सोम कृष्ण शर्मा, अध्यक्ष सूत्रधार कला संगम दिनेश सेन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर एव निर्णायक मंडल नें दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ संस्थापक एव अध्यक्ष सामर्थ्य फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश नीरज शर्मा भी मौजूद रहे। मंच संचालन के संयोजक योगिता शर्मा एवं सपना ठाकुर व शिल्पा शर्मा ने उपस्थित अतथियों का स्वागत किया।
योगता शर्मा ने बताया कि सामर्थ्य फाउंडेशन पिछले 5 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्रों में अपना योगदान देती आ रही है। उन्होंनें कुशल मंच संचालन का परिचय देते हुए सभी अतथियों को अपनी सुरीली आवाज से मन्तर मुग्ध कर दिया जिसकी सभी ने सराहना की।
संस्थापक एव अध्यक्ष सामर्थ्य फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश नीरज शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि फ़ाउनडेशन तो पिछले 10 सालों से काम कर रही हैं किंत्तू इसको राज्यस्तर पर 2021 में पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था के सफल संचालन पीछे उनके पिता पूरण शर्मा का हमेशा मार्गदर्शन मिला रहा है, जो उच्च कोटि के व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़े बड़े आयाम स्थापित किये और शिक्षा क्षेत्र के लिए बह एक प्रेरणा स्रोत है।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके दूसरों के प्रति समर्पण और सेवा का भाव के कारण ही आज उनके जन्मदिवस पर 23 अगस्त को स्थापना दिवस मनाया जाता हैं और 23 अगस्त 2021 को ही यह फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश में राज्यस्तर पर पंजीकृत की गई है ।
संस्था का उद्देश्य युवाओं, महिलायों और बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त करना तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, आपदा प्रवंधन, आजीविका, कला संस्कृति एवं सामाजिक सुरक्षा के साथ समाज के उत्थान के सभी पहलुओं पर कार्य कर रही हैं ।
नीरज शर्मा ने स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांस्कृतिक एवं कला के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का अयोगन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना और उनको एक ऐसा मंच प्रदान करना जिसमे वह घर के चुहले चौके को छोड़ कर समाज के कार्यक्रमों का हिस्सा बन सके। महिलाएं अपने लिए समय नहीं निकाल पाती है, इसी के चलते हमने यह एक छोटा सा प्रयास किया और उन महिलाओं को एक खुला मंच प्रदान किया है।
मुख्यतिथ्यों दिनेश सेन ने अपने विचार व्यक्त किए और सामर्थ्य फाउंडेशन के सथापना दिवस पर बधाई दी और फाउंडेशन के संस्थापक नीरज शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई एव शुभकामनाएँ दीं और उनके कामो की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन समोरह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला परिषद कुल्लू पंकज परमार, आशा ठाकुर एवं पूरण ठाकुर समाजसेवी उपस्थित रहीं। जिन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सामर्थ्य फाउंडेशन की हर एक पहल मे जिला परिषद की पूरी भागीदारी रहती हैं और आगे भी ऐसे ही प्रयास एवं सहयोग रहेगा। सामर्थ्य फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश से आग्रह करता हूँ कि हम सभी मिलकर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्णायक मंडल के संयोजक मनोहर लाल ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, करतार ठाकुर, रेणुका शर्मा, खुशबू भारद्वाज, जाई देवी व राम कृष्ण मौजूद रहे।
महाविद्यालय की तरफ़ से भी जेंडर सेंसिटाइजेशन का कार्यक्रम किया गया और शपथ दिलाई गई। इस दौरान रूपा ठाकुर और उनकी पूरी टीम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
सभी विजेता महिलाओं प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
इस आयोजन में लोकनृत्य प्रतिस्पर्धा, समूहगान, एकल गीत, रंगोली, मेहंदी, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जसमें सभी विजेता महिलाओं प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर किंशुक शर्मा, किरन गौड़, सीता ठाकुर, रुखमानी ठाकुर, सोनी, शिल्पा शर्मा, सपना ठाकुर, योगिता शर्मा, निशा शर्मा, चंद्रमणि शर्मा, नविता ठाकुर, उर्मिला पॉल, गिल्मा ठाकुर, पूनम व कविता भारती सदस्यों ने भाग लिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई।










