प्रदेशध्यक्ष डा. रीता को पुनः सौंपी अखिल भारतीय साहित्य परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कमान 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, कुल्लू 11 नवम्बर : अखिल भारतीय साहित्य परिषद के 17वें राष्ट्रीय तीन दिवसीय साहित्यिक अधिवेशन मध्यप्रदेश के रीवा में 07 से 09 नवम्बर तक आयोजित किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश की परिषद अध्यक्षा एवं वरिष्ठ साहित्यकार डा. रीता सिंह (कुल्लू) को एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया है।

इस 3 दिवसीय साहित्यिक महाकुंभ का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया, जबकि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजीव शुक्ला विशिष्टातिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह जानकारी अखिल भारतीय साहित्य परिषद के हिमाचल प्रदेश प्रचार मंत्री हेमराज ठाकुर ने दी।

अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुशील चंद्र त्रिवेदी ‘मधुपेय’ ने की। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज, राष्ट्रीय महामंत्री डा. ऋषि कुमार मिश्र, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डा. पवन पुत्र बादल तथा डा. बी.एन. त्रिपाठी सहित अनेक गण्यमान्य साहित्यकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध साहित्यकार विश्वास महीपति पाटिल ने किया। अधिवेशन का विषय आत्मबोध से विश्वबोध रखा गया था।

हिमाचल प्रदेश से इस अधिवेशन में परिषद की प्रदेश अध्यक्षा डा. रीता सिंह (कुल्लू), डा. इंदु बाला पाराशर (ऊना), हेमराज ठाकुर (मंडी), धर्मेन्द्र शर्मा (सिरमौर) सुषमा खजुरिया (बिलासपुर) तथा मनोहर नायक (मंडी) ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

डा. रीता सिंह ने कहा कि उन्हें मिला यह पुनर्नवीन दायित्व हिमाचल के कर्मठ व जुझारू साहित्यकारों की सामूहिक साधना का परिणाम है। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि हिमाचल जैसा छोटा राज्य भी आज राष्ट्रीय साहित्यिक परिदृश्य में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

2 Comments

  1. सफल कार्यक्रम के Dr. रीता सिंह जी और समस्त प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाईयाँ.

Leave a Reply to Dr Anek Ram Sankhyan Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *