एस आई एस (SIS) सिक्योरिटी लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के पदों के लिए होगी भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 11 नवंबर
जिला रोजगार अधिकारी ललित मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला लाहौल स्पीति में SIS सिक्योरिटी लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार ₹17,500 से ₹23,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती के लिए 17 नवम्बर 2025 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, केलांग में तथा 18 नवम्बर 2025 को प्रातः 10:30 बजे उप-रोजगार कार्यालय, उदयपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर लगभग 40 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार के दिन समय पर उपस्थित हों तथा अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की मूल प्रतियां एवं छायाप्रतियां साथ लाएं।
उन्होंने यह भी बताया कि यह भर्ती उन इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सुरक्षा सेवा क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *