सुरभि न्यूज़
नालागढ़ (सोलन), 18 फरवरी
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नालागढ़ उप मंडल में वन विभाग के एक फॉरेस्ट गार्ड है 5000 में अपना ईमान बेच दिया। वहीं विजिलेंस ने भी उसे रंगे हाथ धर दबोचा। विजिलेंस ने दभोटा के माजरा में फॉरेस्ट गार्ड को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी देते हुए विजिलेंस की डीएसपी डॉ. प्रतिभा चौहान ने बताया कि उप मंडल के माजरा गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत में पेड़ काट लिए थे। पेड़ कटान की सूचना फॉरेस्ट गार्ड समीर को पता चल गई। समीर को कटे हुए पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट काटनी थी। लेकिन फॉरेस्ट गार्ड ने मामले को रफा-दफा करने के लिए व्यक्ति से पांच हजार रिश्वत के तौर पर मांगे। व्यक्ति ने इसकी जानकारी विजिलेंस को दी।
जानकारी मिलते ही विजिलेंस टीम ने डीएसपी डॉक्टर प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में जाल बिछाया और फॉरेस्ट गार्ड को पैसे लेने के लिए मंगलवार को बुलाया। जैसे ही फॉरेस्ट गार्ड के शिकायत कर्ता से पैसे लिए, उस वक्त त्वरित कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने आरोपी फॉरेस्ट गार्ड को रंगे हाथ गिरफ्तार










