शानन विद्युत् परियोजना बरोट के आउट सोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों के विरोध में पंजाब मुख्यमंत्री का जलाया पुतला 

Listen to this article

सुरभि न्यूज

खुशीराम ठाकुर, बारोट : 17 फरवरी

केंद्र सरकार के इंडस्ट्रियल कोड अमेंडमेंट बिल पास करने और पार्लियामेंट में मंजूरी देने, पटियाला में बंडूगर में 50 एकड़ जमीन बेचने, पंजाब सरकार और पावर मेनेज़मेंट के फैसले तथा ठेका कर्मियों को पक्का रोज़गार न देने के विरोध में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला जलाया।

पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल कौन्सट्रेक्चुयल वर्कर यूनियन की प्रोजेक्ट के बरोट सब डिविज़न इकाई के अध्यक्ष सन्देश कुमार की अगुवाई में पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के अधीन आने वाले शानन विद्युत् प्रोजेक्ट बरोट में कार्यरत 11 आउट सोर्स कर्मचारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला जलाया।

इकाई के अध्यक्ष सन्देश कुमार ने यूनियन की ओर से केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इंडस्ट्रियल कोड अमेंडमेंट बिल और पार्लियामेंट में दी गई मंजूरी को वापिस लिया जाए और पटियाला के बंगडूगर में बेची गई 50 एकड़ जमीन को वापिस लिया जाए तथा ठेका कर्मियों को पक्का रोज़गार दिया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *