Listen to this article
सुरभि न्यूज़, कुल्लू
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कुल्लू की ओर से आयोजित लकी ड्रॉ के माध्यम से निकला गया।
उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार शर्मा ने प्रथम पुरस्कार के लिये लकी ड्रॉ निकाला। इस अवसर पर बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, अतिरिक्त उपायुक्त तथा अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न पुरस्कारों के लिए ड्रॉ निकाले।
लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में लकी ड्रॉ के माध्यम से 201 पुरस्कार ड्रा में माध्यम से निकाले। इनमें प्रथम पुरस्कार के रूप में मारुति सिलेरियो कार अथवा 4,70,106 रुपये की नकद राशि, द्वितीय पुरस्कार के रूप में रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल अथवा 1,85,854 रुपये, जबकि तृतीय पुरस्कार के रूप में एक्टिवा स्कूटी अथवा 1,19,447 रुपये की नकद राशि निर्धारित की गई है।
इसके अतिरिक्त पांच एचपी लैपटॉप, पांच एलजी स्मार्ट टीवी, 10 ओप्पो मोबाइल फोन, 10 जेबीएल स्पीकर, 20 माउंटेन साइकिल, 20 आईएफबी माइक्रोवेव तथा 30 फिलिप्स जूसर सहित 50 विजेताओं को 2,500 रुपये और 48 विजेताओं को 1,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान का ड्रा निकाला गया।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सभी लकी ड्रॉ विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। लकी ड्रॉ के माध्यम से एकत्रित धनराशि का उपयोग गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता, विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के कल्याण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार तथा नशामुक्ति से संबंधित पहलों के लिए किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक है। उत्सव के दौरान लोगों की भागीदारी से आयोजित ऐसे प्रयास समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सभी पुरस्कार विजेताओं से आग्रह किया गया है कि वे अपनी मूल टिकट पर्ची के साथ 28 नवंबर, 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने पुरस्कार का दावा प्रस्तुत करें।
उपायुक्त ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर एडीएम सुरजीत राठौर, सहायक आयुक्त रोहित शर्मा,सचिव रेड क्रॉस चंद्रकेश शर्मा,सौरभ शर्मा, उपाध्यक्ष नगर परिषद शालिनी रॉय सहित लोग उपस्थित रहे।












