2021-12-01
सुरभि न्यूज़ चंबा। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज 2 दिसंबर (वीरवार) को ग्राम पंचायत चोली के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 2 दिसंबर को राजकीय प्राथमिक पाठशाला लुनेरा के भवन का उद्घाटन भी करेंगे।