सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 27 सितंबर
कुल्लू जिले में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आयोजित होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह करेंगे अध्यक्षता प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुल्लू जिले में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
एडीएम सुरजीत सिंह राठौर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का मौके पर निवारण करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना है।
प्रशासन ने जिले के सभी जिला स्तरीय विभागाध्यक्षों को इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।इस कड़ी में पहला कार्यक्रम आनी विधानसभा क्षेत्र के उप-मण्डल निरमंड में 30 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से चाटी/जगातखाना में आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान कुशवा, बाखन, सरघा, जगातखाना , तुनन, खार्गा, कशोली, ब्रो और पोशना ग्राम पंचायतों को कवर किया जाएगा।01 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे मनाली विधानसभा क्षेत्र के उप-मण्डल मनाली के मेला ग्राउंड जगतसुख में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के तहत जगतसुख, प्रिणी, चचोगा, गोजरा, करजां और सोयल पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा।











