वो दिन योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
आनी ब्लॉक की सभी पंचायतों में बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत “वो दिन योजना” के तहत जागरूकता शिवरों का आयोजन किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्र सिंह गर्ग ने बताया कि  गांव की सभी युवतियों. महिलाओं को वो दिन योजना पर स्वस्थ रहने की सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है। आनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पलेही के घोरला व शानी आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाया गया। लुहरी वृत की पर्यावेक्षक कल्पना की अगुवाई में युवतियों.महिला मंडल. स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को अपने शरीर को कैसे स्वस्थ रखा जाए व पीरियड आने पर सेंटरी पैड़ इस्तेमाल करने और दिन में दो बार स्नान करने कपड़े बदलने की सलाह दी गई। शिविर में अपने शरीर को साफ सुथरा रखने . परिवार. घर आंगन  स्वच्छ रखना आदि के बारे में भी बताया गया ताकि गांव की सभी युवतियां व महिलाएं स्वस्थ होकर बीमारी से दूर रह सकें। इस शिवर में गांव की कई युवतियाँ व महिला मंडल की Glitch महिलाएं शामिल हुईं।  विभाग की पर्यवेक्षिका कल्पना ने कहा कि  वृत के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रो में शिशुओं . युवतियों  व  महिलाओं को स्वस्थ रहने और  अपनी व्यक्तिगत सफाई के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *