सुरभि न्यूज़
नोहली, जोगिंदर नगर
जोगिन्द्ररनगर पुलिस ने नशे के अवैध धंधा करने वालों पर शिकंजा कसते हुए नोहली ग्राम पंचायत के भगवार गांव में जीप से 60 पेटी ऊना नंबर 1की बरामद की है, पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
जोगिंदर नगर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के तहत बीती रात कोटली की तरफ से आ रहे वाहन जीप को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसमें यह 60 पेटी ऊना नंबर वन की बरामद हुई।
चालक इस शराब के वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस द्वारा गाड़ी के चालक व मालिक साहिल कुमार सपुत्र मनोज कुमार निवासी उपर अंद्रहलू उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है वही उसका दूसरा साथी जितेंद्र निवासी ब्यूँह मौका से फरार हो गया पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने माल व वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।








