जनकपुरी तथा पशुपतिनाथ नेपाल के लिए आनी से हिम संस्कृति संस्था की टीम रवाना

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
आनी 20 जनवरी
भगवान श्री राम के ससुराल नेपाल जनकपुरी तथा पशुपतिनाथ के लिए आनी से हिम संस्कृति संस्था की टीम रवाना हुई है। देवभूमि कुल्लू की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक हिम संस्कृति के प्रबंधक चमन शर्मा ने कहा कि पुरा भारत भगवान श्री राम अयोध्या मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन मे शामिल होने के लिए उत्साहित है।
सामाजिक संस्था हिम संस्कृति की अगुवाई में देवभूमि आनी के राम भक्तों की टोली आनी से नेपाल के लिए रवाना हुई है। हिम संस्कृति संस्था के सदस्यों ने शनिवार को शमशरी महादेव मंदिर में माथा टेका और आनी से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
दल 21 जनवरी को दिली एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए रवाना होगी। हिम संस्कृति टीम नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करेगी और वहाँ का इतिहास भी जानेगी। टीम नेपाल में जनकपुरी तथा पोखरा में धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। टीम के सदस्य माता सीता जन्मस्थली जनकपुरी में भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हिम् संस्कृति टीम में संस्था के प्रबंधक चमन शर्मा, पुरोहित किरत राम शर्मा, मूलचंद बिष्ठ, पुनम बिष्ठ अनपूर्णा चौधरी, रोशनलाल शर्मा, दौलतराम, दया वंती शर्मा, जयचंद ठाकुर, संध्या शर्मा, सेस राम कायथ, भाग चन्द ठाकुर सहित अंकित व सुनील शामिल हैं।
हिम संस्कृति संस्था ने निर्णय लिया था कि देवभूमि आनी के राम भक्त नेपाल का दौरा कर भगवान श्री राम के भव्य आयोजन में शामिल होंगे। व्यापार मंडल आनी व दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी ने यात्रा पर जा रहे सदस्यों को बधाई दी। हिम संस्कृति संस्था नेपाल, जनकपुरी, पोखरा, पशुपति भगवान के इतिहास व फोटो वृत चित्र भी तैयार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *