जिला मंडी के गोहर थाना के अन्तर्गत 6 महीने की जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

मंडी, 23 जनवरी

जिला मंडी के गोहर थाना के अन्तर्गत 6 महीने की जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोटला-खनूला के शिहल गांव में 6 माह की दो बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मंडी पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है।

मंडी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह जुड़वां बच्चियां प्रवीण कुमार और पूजा कुमारी की थी। इनका एक बेटा भी है जो कि 4 साल का है। बच्चियों के माता-पिता ने बताया की दूध पिलाने के बाद बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों जुड़वां  बच्चियों को मृत करार दिया। दोनों बच्चियों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार बाजार का दूध दिया जा रहा था। रोज की तरह आज सुबह भी जब मैंने अपनी दोनों बच्चियों को दूध पिलाया तो उसके कुछ समय बाद ही बच्चियों का शरीर अचानक से ठंडा पड़ने लग गया।

जिसके बाद बच्चियों को फौरन गोहर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद मामले की सूचना मंडी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मंडी पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही ढंग से पता चल पाएगा कि आखिर इन बच्चियों की मौत कैसे हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *