देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की प्रतिमा पर बुलडोजर चलाना न्यायसंगत नही – इंदु पटियाल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

बंजार, कुल्लू

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने सभी प्रदेश वासियों को 75 बें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आज इस अवसर पर हर भारतवासी को ये संकल्प लेना होगा कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सुझाए गए मार्ग पर चलें। सत्य, अहिंसा, प्रेम, समर्पण, दया, करुणा, त्याग, सेवा और देशभक्ति के भावों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु सर्व कल्याणकारी योजनाएं चला कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु सरकारों को सतत प्रयत्न करते रहना चाहिए। भारतीय संविधान में धर्म निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य का अर्थ है कि शास्त्रानुसार सर्वधर्म समभाव के साथ वसुदेव कटुंभकम।

उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकारों को संविधान के अनुसार आचरण करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा और मर्यादा का पालन करना चाहिए न कि धर्म का उन्माद फैला कर अंतर्कलह की स्थिति पैदा करने का अधिकार है। आजादी के 75 वें बर्ष में स्वतंत्रता संग्राम में लोह पुरुष बनकर उभरे देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की प्रतिमा पर बुलडोजर चलाना न्यायसंगत नही है।

महिला प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भारतवर्ष का एक स्वर्णिम, आलीशान इतिहास है, जिसमें गांधी, नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, भक्तसिंह, सरोजनी नायडू, रविंद्रनाथ टैगोर, श्रीगंगाधर तिलक और बावा साहेब अंबेदकर का अति उत्कृष्ट व गरिमामय स्थान है। अपने इतिहास को मिटा कर कोई भी राष्ट्र गौरवान्वित महसूस नहीं कर सकता। जिन्होंने राष्ट्रहित्त को सर्वोपरि मानते हुए अपना सर्वस्व: अर्थात पूरा जीवन दिया, जो आज समस्त विश्व के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। ये अति खेदजनक सच्चाई है कि भाजपा मरणोपरांत इन विभूतियों के योगदान को कम या ज्यादा के साथ सही और गलत साबित करने में लगी हुई है जो श्रद्धांजलि के पात्र हैं। इनके नाम से राजनीति न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *