सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 01 दिसंबर
कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में 2 सितंबर को हुए भीषण भूस्खलन हादसे में लगभग 10 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन घटना के तीन महीने बाद भी स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नगरपरिषद वार्ड नंबर 2 के निवासी प्रशासनिक उदासीनता से बेहद नाराज़ हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद शव मिलने के बाद भी आज तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं आया। क्षेत्र की स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्ड नंबर 2 की कई महिलाएं एकजुट होकर नगर परिषद कुल्लू पहुंचीं और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की दुर्दशा के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया। महिलाओं ने कहा कि घरों के पीछे की जमीन अब भी अस्थिर है, लोग डर के साए में रह रहे हैं और सर्दियों से पहले सुरक्षा व्यवस्था की शख्त जरूरत है।
इसके बाद नगर परिषद के अधिकारी जब मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि 2–3 दिनों के भीतर उपयुक्त कुल्लू से मुलाकात कर इस मामले में शीघ्र समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।
स्थानीय निवासीयों ने मांग की है कि भूस्खलन प्रभावित ढलान को स्थिर करने का कार्य तुरंत शुरू किया जाये तथा सर्दियों से पहले असुरक्षित घरों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कि जाए। सीवरेज और ढलान ड्रेनेज को दुरुस्त किया जाए तथा मलवा भी जल्दी से जल्दी उठाया जाए।
प्रशासनिक अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग कि जानी चाहिए तथा पीड़ित लोगों के किराए की व्यवस्था की जाए। भारी बारिश के दौरान उनको पूरी सुरक्षा पहुंचाई जाए जब तक की राहत कार्य नहीं होता। लोगों ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज करने पर मजबूर होंगे।











