सुरभि न्यूज़
चांदपुर, बिलासपुर
बिलासपुर की कला कलमकार संस्था कल्याण कला मंच बिलासपुर सदर खंड के देवली गांव में मासिक संगोष्ठी का आयोजन कर रही है। जानकारी देते हुए मंच के मीडिया प्रभारी रणजीत वर्धन ने बताया कि मंच की प्रधान की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मंच संचालन मंच के महासचिव बाबू राम धीमान करेंगे। कार्यक्रम में तीन विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित किया जाएगा। द्वितीय सत्र में कला कलम संगोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्ध जन अपनी अपनी नवीन रचनाओं से सराबोर करेंगे। समापन पर धन्यवाद मंच के समन्वयक अमरनाथ धीमान करेंगे।










