छोटाभंगाल के जय देव गहरी शंगरेहड़ 15 फरवरी को राज्य स्तरीय महा शिवरात्रि मेले बैजनाथ में होंगे शरीक

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल में स्थित जय देव गहरी शंगरेहड़ प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बैंजनाथ में 15 फरवरी से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महा शिवरात्रि मेले में शरीक होने के लिए रवाना होंगे। जय देव गहरी शंगरेहड़ के मुख्य गुर व देव गहरी ट्रस्ट शंगरेहड़ के अध्यक्ष भाग सिंह ने बताया कि घाटी के आराध्य जय देव गहरी शंगरेहड़ आठ फरवरी को पूरी तरह से सजधजकर अपने लाव लश्करों के साथ व अपने देवलुओं सहित मुलस्थल शंगरेहड़ से निकल कर बैजनाथ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महा शिवरात्रि मेले के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने बताया कि देव गहरी घाटी के मुख्य बाज़ार मुल्थान, चौहार घाटी कहोग, हराबाग, जोगिन्द्र नगर, चौन्तड़ा, सुखबाग आदि क्षेत्रों में गाँववासियों को अपना आशीर्वाद देते हुए 14 फरवरी की रात को बैजनाथ में रात्रि ठहराव करने के बाद 15 फरवरी को सुबह महाशिवरात्रि मेले में शरीक हो जाएंगे। उसके बाद मेले की समाप्ति के बाद वापिसी के दौरान जगह – जगह गाँववासियों द्वारा आयोजित देव जातर को स्वीकारते हुए लगभग एक माह बाद अपने मूलस्थल शंगरेहड़ में पूरे विधिविधान से फिर से विराजमान हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *