पुलिस ने मंडी व सोलन जिले के दो युवकों को 14.71 चिट्टा सहित किए गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 09 फरवरी

जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम अश्वनी खड्ड लिंक रोड पर आल्टो K10 गाड़ी में बैठे दो युवकों को काबू किया गया। उनके कब्जे से 14.71 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 06 बोतलें देशी शराब तथा ₹19,060/- नकद बरामद किए गए।

आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार पुत्र रिखी राम, निवासी गाँव जखेड, डाकखाना दंघील, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 50 वर्ष तथा पारस पुत्र शिव कुमार, निवासी गाँव अवाहाधार, डाकखाना गोहर, तहसील चच्योट, जिला मंडी (हि.प्र.), उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम आवकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। मामले में संलिप्त गाड़ी को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। जाँच के दौरान पाया गया कि गिरफ्तार आरोपियों में से आरोपी सुरेश कुमार पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है, जिसके विरुद्ध पुलिस थाना कंडाघाट तथा पुलिस थाना सदर सोलन में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले दर्ज हैं, जबकि पुलिस थाना परवाणू में उसके विरुद्ध चोरी का एक मामला दर्ज है। दूसरे आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *