उपमंडल जोगिन्दर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) का निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा वितरण

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

जोगिंदर नगर, 9 फरवरी

एलपीजी गैस वितरण एजेंसी जोगिन्दर नगर द्वारा जारी रूट चार्ट के अनुसार 8 फरवरी के बाद उपमंडल जोगिन्दर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) का वितरण निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।

उपमंडल अधिकारी जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 08 फरवरी को लोअर जोन, झमेहड़, चक्का, चक्का से कढेरनू, पाबो बनौण, त्रैम्बली, कोलंग, गोन्थला, लखनोट, कुफरु व मोर चक्का में गैस वितरण किया जाएगा।

09 फरवरी को नागनाला, द्राहल, बसाही, मकरीड़ी, भड़याड़ा, निचला भड़याड़ा, कमेहड़, चलारग, दरकोटी, बल्ही, बल्ह बनोण क्षेत्रों में गैस उपलब्ध करवाई जाएगी।

10 फरवरी को मोहनघाटी, राजा भाखड़े, अहजु, खोली, रोपड़ी, कलैहड़ू, गाहरू, लकरेहड़, द्रुबल, लडवाण, चक्का, बसाही, चलारग, मकरीड़ी, द्राहल व भरोहन क्षेत्रों में गैस वितरण होगा।

12 फरवरी को अप्रोच रोड, कूपड़, शानन, ब्रिज मंडी, हराबाग, गलू, जिमजिमा, आरठी, निचला गरोडू सामुदायिक भवन, छपरोट व शानन क्षेत्रों में गैस दी जाएगी।

13 फरवरी को नगर परिषद जोगिन्दर नगर क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस का वितरण किया जाएगा।

14 फरवरी को बालकरूपी, घमरेड़, मझवाड़, दारट बगला, भरोला वाया जालपा रोड, अपर घमरेहड़ व मकड़ैना में। गैस वितरित कि जाएगी जबकि 15 फरवरी को पहलून, झलवाण, सेरू, जलपेहड़, बनाई हार, मसौली, धरूं लिंक रोड, खुदर, छतर व आसपास के क्षेत्रों में गैस वितरण होगा।

16 फरवरी को मझारनू, कुफरू, स्यूरी, नेर, बस्सी, मनोह, मच्छयाल, भलैन्दरा, भुझडू, बडौण, कुंडूनी व बनेहड़ क्षेत्रों में गैस दी जाएगी।

17 फरवरी को भराडू, बिहूं, टिक्कर, छाम्ब, गडूही, कस, लोअर कस, बटोहलू, कोठी, आलगावाड़ी, सरस्वती स्कूल तथा चनेहड़ से लोअर बिहूं क्षेत्र में वितरण किया जाएगा।

18 फरवरी को सैंथल, लोअर चौंतड़ा, चौंतड़ा, राजा चौकी, द्रौबड़ी, सगनेहड़, कोहरा, भाला रिहड़ा, चांदनी, सांलग, टटानका व डूहकी क्षेत्रों में गैस वितरण होगा।

19 फरवरी को नगर परिषद जोगिन्दर नगर में एलपीजी गैस उपलब्ध करवाई जाएगी जबकि 20 फरवरी को घटटा, मोहनघाटी, रड़ा भखेड़, ऐहजु, खोली, रोपड़ी कलैहडू, गाहरू, लकरेहड़, द्रुबल, लडवाण, चक्का, बसाही, चलारग, मकरीड़ी, द्राहल, मोर डूहग व भरोहन क्षेत्रों में गैस दी जाएगी।

22 फरवरी को मटरू, सूजा, भजराला, खौली, भटवाड़ा, सन्द्राहल, कुराटी, पीपली, कुठेहड़ा, सुआँ व रोहटा-सपैडू क्षेत्रों में गैस वितरण किया जाएगा।

23 फरवरी को बीड़ रोड, मचकेहड़, सुकाबाग, पस्सल, बीड़ कॉलोनी, टिकरी मुशैहरा, खज चौगान, चौंतड़ा, तिब्बती कॉलोनी, सगनेहड़ हार वाया चौंतड़ा, बालकरूपी, मझवाड़, दारट बगला, सेरू व बनाई में गैस दी जाएगी।

24 फरवरी को बजगर, लदरुहीं, भड़याड़ा, बरनाहु, धनेतर, पातकु, अपर ढेलू, खलेही, हरड़ बेहड़ू, डकबगड़ा, भगेहड़, गदयाड़ा व घोड़न क्षेत्रों में गैस वितरण होगा।

25 फरवरी को नगर परिषद जोगिन्दर नगर, झलवाण, भटठा, मसौली, छतर लिंक रोड व मकड़ैना मे। गैस वितरित कि जाएगी।

27 फरवरी को लोअर ढेलू, ढेलू वार्ड नंबर-4, योरा, टिकरू, भचकेहड़ा, भालारिड़ा, आडू, सांलग, चांदनी, ठठरी, बलोहल, कूट खेतडू, शहीद प्रताप चौक व भचकेड़ा से सालंग ख्वाड़ा क्षेत्र में गैस वितरण किया जाएगा जबकि 28 फरवरी को डोहग, सारली, सैंथल, पड़ैन, कोहरा, द्रौबड़ी, मझारनू, नेर, बस्सी, मनोह, भराडू, बिहूं, कस व बडोन क्षेत्रों में घरेलू एलपीजी गैस का वितरण किया जाएगा।

उपमंडल अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के अनुसार ही गैस प्राप्त करें। यदि किसी कारणवश तय तिथि पर वाहन नहीं पहुंच पाता है तो अगले दिन गैस की आपूर्ति की जाएगी। कच्ची सड़कों में गैस की सप्लाई मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *