साहित्य सम्मान : नालागढ़ के साहित्यकार प्रोफेसर रणजोध सिंह को पंजाब कला साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, नालागढ़/ कुल्लू

पंजाब कला साहित्य अकादमी अपने 29वें वार्षिक अकादमी अवार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया, जो हिंद की चादर नवमी पादशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित था। इस समारोह में देश के नामचीन जनप्रतिनिधियों को, किसी क्षेत्र विशेष में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नालागढ़ के सुप्रसिद्ध कवि, कहानीकार तथा समीक्षक प्रोफेसर रणजोध सिंह को उनके साहित्यिक योगदान के लिए प्रेस क्लब जालंधर में पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा श्री मालीराम सोनी स्मृति सम्मान से नवाज़ा गया।

इस अवसर पर मनोरंजन कालिया पूर्व मंत्री पंजाब सरकार, ठाकुर सत्य प्रकाश पूर्व बागवानी मंत्री हिमाचल प्रदेश तथा राजेन्द्र बेरी अध्यक्ष जिला जालन्धर कांग्रेस (शहरी) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि डा. बजरंग सोनी एम.एस. प्रबुद्ध कवि, साहित्यकार जयपुर ने कार्यकम की अध्यक्षता की। स.सतनाम सिंह माणक कार्यकारी सम्पादक अजीत प्रकाशन समूह, अमित शर्मा रेजीडेंट एडिटर, दैनिक जागरण स.अवतार सिंह शेरगिल न्यूज़ एडिटर रोज़ाना अजीत, डा. जसदीप सिंह एम.एस., डा. आशा शैली सम्पादक शैलसूत्र, गुरमीत सिंह बेदी साहित्यकार ऊना के अलावा अनेक साहित्यकार, पत्रकार व गणमान्य हस्तियाँ मेहमान-ए-ख़ुसूसी और विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सिमर सदोष व उनकी टीम की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में देश-विदेश के साहित्यकार शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर रणजोध सिंह नालागढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार हैं। वे अब तक तीन पुस्तकें आईना (काव्य संग्रह), कैंथ का पेड़ (कहानी संग्रह) तथा मैली कमीज (लघु कथा संग्रह) के अलावा 14 साझा संग्रह लिख चुके हैं। उनकी कविताएं, कहानियाँ, लघुकथाएं, व्यंग्य लेख तथा संस्मरण देश के विभिन्न समाचार पत्रों तथा साहित्यिक पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होते रहते हैं। आकाशवाणी, दूरदर्शन, टी.वी. चैनलों तथा अनेक साहित्यिक पटलों पर भी प्रोफेसर सिंह की कविताओं और कहानियों का प्रसारण होता रहता है। उनकी कहानियों का नाट्य रूपांतरण पुरस्कृत भी हुआ है। उनकी कहानियों और लघुकथाएं अपनी संवेदनशीलता और सरसता के कारण भारतीय भाषाओं में अनूदित भी हुई है। साहित्य से संबंधित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनकी अपनी उपलब्धी हैं।

काबिले तारीफ यह है कि उनके साहित्यकर्म का सबसे ज्यादा लाभ स्कूली विद्यार्थियों को हुआ है, क्योंकि वे स्थानीय स्कूलों में जाकर बच्चों में नैतिक शिक्षाओं (मोरल वैल्यूज़) का प्रचार-प्रसार कहानियों, लघुकथाओं तथा कविताओं की वर्कशॉप लगा कर करते हैं, जिसे बच्चें सहज ही ग्रहण कर लेते हैं।

नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम, सचिव हरिराम धीमान तथा अन्य सदस्यों ने प्रो.रणजोध सिंह को  पुरूस्कार मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की तथा इसे मंच के लिए गर्व का विषय है। वरिष्ठ नागरिक संघ तथा पेंशनरस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश घई तथा अन्य सदस्यों ने भी उन्हें बधाईयाँ देते हुए उनके आगामी लेखन कार्य के लिए मंगल कामना की है।

सम्पर्क:  प्रो. रणजोध सिंह

सन विला फ्रेंड्स कॉलोनी, नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश पिन 174101 मोबाइल: 9418158741

ईमेल: ranjodh63@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *