सुरभि न्यूज़
बिलासपुर, 14 दिसम्बर
कल्याण कला मंच के मुख्य प्रबंधक एवं वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय चंद्रशेखर पंत का निधन 12 दिसंबर को उनकी बड़ी बेटी कविता ठाकुर के घर सोलन में हुआ। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे हमेशा कहते थे Be A Victor बिलासपुर में वर्ष 1976 से शिक्षा के क्षेत्र में जो अलख उन्होंने जगाया है वह बिलासपुर के लिए अस्मरणीय रहेगा।
बिलासपुर की पहली निजी पाठशाला बिलासपुर पब्लिक स्कूल बी.पी.एस. के चंद्रशेखर पंत संस्थापक रहे। हजारों बच्चों को उन्होंने उनके मुकाम तक ही नहीं पहुचायां बल्कि उन्होंने उन्हें एक अच्छा श्रेष्ठ नागरिक भी बनाया है। वह एक अच्छे शिक्षक, विचारक, दार्शनिक, लेखक व प्रगतिशील विचारों के प्रणेता के रूप में समाज में मिसाल रहेंगे। उनका संस्थान निजी क्षेत्र में होने के बावजूद भी पता नहीं उन्होंने कितने छात्रों को मौन रहकर निशुल्क शिक्षित किया होगा।
मानवीय संवेदनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के गठजोड़ से सामाजिक न्याय की लड़ाई में वे अग्रणी रहेगें। उन्होंने बिलासपुर लेखक संघ व कल्याण कला मंच को साहित्य के क्षेत्र में शीर्ष तक पहुंचाया व अपना भरपूर सहयोग दिया। साहित्य सृजन के क्षेत्र में उनकी अंग्रेजी व हिंदी में आधा दर्जन से अधिक पुस्तके प्रकाशित हुई हैं।
कल्याण कला मंच बिलासपुर हि.प्र. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंच के नव नियुक्त प्रधान तृप्ता कौर, महासचिव बाबू राम धीमान, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर, निदेशक सुरेन्द्र मिन्हास, संरक्षक अमर नाथ धीमान, प्रबंधक कर्नल जसवंत सिंह चंदेल वी एस एम और कन्वीनर रविंद्र कमल चंदेल सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।।











