चंडीगढ़ में दीपक ठाकुर को पंजाब के राज्यपाल ने पीएचडी की उपाधि प्रदान कर किया सम्मानित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

जिला मंडी के अंतर्गत आने वाले बल्ह क्षेत्र के बड़सु गांव के दीपक ठाकुर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह में पी एच डी की उपाधि प्राप्त की। स्वर्गीय जालम सिंह ठाकुर और हेमा देवी के पुत्र दीपक ठाकुर ने पीएचडी पूरी करके अपने पिता का सपना पूरा किया। दीपक ठाकुर की पी यू जर्नी 2004 में पहले बैच के साथ शुरू हुई है। छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने छात्र से रिसर्चर तक का सफर तय किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में बतौर प्रवक्ता हिंदी व दीपक ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2014 में मास्टर्स , 2015 में नेट और 2016 में पीएचडी की शुरुआत की तथा उसी वर्ष पीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त हुए। एसटी महिलाओं की स्थिति पर जारी रखते हुए उन्होंने लॉ ऑफ टॉर्ट्स की किताब भी लिखी। 13 दिसम्बर को चंडीगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह में इन्हें पंजाब के राज्यपाल ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की।

दीपक ठाकुर की पत्नी निशा ठाकुर प्रवक्ता हिन्दी के पद पर बरोट हिमाचल शिक्षा विभाग में कार्यरत है। इनकी इस उपलब्धि से परिवार के समूचे सदस्यों, उनके परिजन और समूचे बडसु गांव में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *